फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर महिला से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव भावा नंगला निवासी मोनिका पत्नी समरपाल के साथ जेठ ने मारपीट कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पति घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता माेनिका ने तहरीर में बताया कि उसका जेठ शराब पीकर आए दिन घर में झगड़ा करता रहता है। सोमवार की सुबह वह घर के आंगन में बैठी थी। आरोपी उसके घर में घुस आया और उसके साथ गाली गलौज कर दी। विरोध किया तो आरोपी ने डंडे से उसके सिर पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का पति घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचा। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें