संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गांव मवाना खुर्द निवासी शिवम ने थाने में तहरीर देकर मेरठ अम्हेड़ा निवासी एक महिला पर उसके चचेरे भाई निगम को अपने जाल में फंसाकर 30 लाख रुपये और सोने के आभूषणों की मांग करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह उसके परिवार को झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी दे रही है। इसी से आहत होकर निगम ने 21 जून को जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसका मेरठ में उपचार चल रहा है।
आरोप है कि महिला अस्पताल भी पहुंची और वहां भी हंगामा किया। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि जांच उपरांत कार्रवाई की जाएंगी।
-