महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में होली मिलन समारोह। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
मवाना। महालक्ष्मी डिग्री कॉलेज में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूरे परिसर में रंग, संगीत और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सांस्कृतिक प्रस्तुत हुए। मुख्य अतिथि कॉलेज अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मित्तल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों को भी जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। कॉलेज निदेशक डॉ. मोहित यादव ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी को सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। रजिस्ट्रार पवन शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और मिठाइयों का वितरण किया गया। संचालन कॉलेज मीडिया प्रभारी शिवकुमार ने किया।