फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मन्नत हुई पूरी, 700 किमी खड़ी कांवड़ से तय करेंगे दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। भगवान भोलेनाथ बड़े दयालु हैं। हर किसी की मनोकामना पूरी करते हैं। बस मन में श्रद्धा और आस्था का पवित्र संगम होना चाहिए। गांव खरगा मुरैना ग्वालियर मध्यप्रदेश के जत्थे में शामिल कांवड़िया अभिषेक, रामलखन, बंटी, रवि आदि का यह कहना है। महिला रूपा के साथ यह जत्था मनोकामना पूरी होने के बाद पहली बार खड़ी कांवड़ ला रहे हैं। जत्थे में शामिल सभी कांवड़िया 700 किमी की दूरी खड़ी कांवड़ के साथ पूरी करेंगे।
विज्ञापन

शिवभक्त अभिषेक ने बताया कि उन्होंने नौकरी के लिए भगवान आशुतोष से मन्नत मांगी थी। एक प्राइवेट कंपनी में उन्हें अच्छी नौकरी मिली। इसके बाद से उनके परिवार में खुशहाली आ गई। गांव के ही रामलखन बताते हैं कि उम्र निकली जा रही थी, लेकिन शादी नहीं हो रही थी। काफी रिश्ते आए। परंतु हर बार कोई न कोई अड़चन आ जाती थी। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर सोमवार के व्रत रखने शुरू किए। पांच व्रत ही पूरे कर सका कि एक अच्छा रिश्ता आया और उसकी शादी हो गई। वहीं, बंटी संतान प्राप्ति को लेकर कांवड़ ला रहे हैं।
रवि ने बताया कि उसकी मां अंजना की पिछले आठ माह से तबीयत खराब थी। उपचार चल रहा था। भोलेनाथ से मां के ठीक होने की मन्नत मांगी। आज मां पूरी तरह स्वस्थ है। इन कांवड़ियों के साथ अरविंद, ज्ञानेंद्र, दिलीप भी कांवड़ लाए हैं। महिला कांवड़ियां रूपा ने बताया कि वह दूसरी बार कांवड़ ला रही हैं। उसके साथ ही यह जत्था पहली बार कांवड़ लेकर आया है। सभी कांवड़ियां खड़ी कांवड़ लेकर ग्वालियर जा रहे हैं। हरिद्वार से ग्वालियर की दूरी लगभग 700 किमी है। भगवान शिव की कृपा से अभी तक उनकी यात्रा अच्छी रही है। गांव पहुंचकर प्रसिद्ध पटिया वाले महाराज मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन



यह होती है खड़ी कांवड़
श्रद्धा अनुसार शिवभक्त तरह-तरह की कांवड़ लेकर आते हैं। इनमें एक खड़ी कांवड़ भी होती है। खड़ी कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़िया दिनचर्या में मदद के लिए किसी को साथ रखते हैं। ऐसे में उनके साथ रहने वाला सहयोगी अपने कंधे पर उनकी कांवड़ लेकर चलने के अंदाज में कांवड़ को हिलाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें