फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विजेता छात्र सम्मानित

विज्ञापन
ट्रांसलम एकेडमी के अमर उजाला द्वारा आयोजित आलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विजेता विद्यार्थी प्
विज्ञापन
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी में अमर उजाला द्वारा आयोजित ओलंपियाड में प्रतिभाग करने वाले विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से यह राष्ट्रीय ओलंपियाड नवंबर माह में आयोजित किया गया था। जिसका अंतिम परिणाम इसी माह जारी किया गया। इस ओलंपियाड में विद्यालय के कक्षा 3 से कक्षा 12वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया था। परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अलग-अलग वर्ग में उत्कृष्टता प्रमाणपत्र प्राप्त किए। प्रधानाचार्य धीरज आर्य ने सभी प्रतिभागी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम से बाहर के विषयों पर भी पकड़ बनाए रखना आज के समय की मांग है। ओलंपियाड में हासिल सफलता उस प्रयास का ही परिणाम है। विद्यालय अध्यक्ष सीमांत जैन ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में इस प्रदर्शन को बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें