फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में हवा में लॉकडाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना के चलते पूरे जिले में लॉक डाउन है। लेकिन लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में सब कुछ चल रहा है।
विज्ञापन

रविवार को श्यामनगर में रिक्शा और ई-रिक्शा चलते रहे। फलों के ठेले भी लगे रहे। दुकानें खुली रहीं। कहीं कोई सोशल डिस्टेंसिंग नहीं थी। ज्यादातर ने मास्क नहीं लगा रखा था। वहीं, पुलिस का कहना है कि जब भी पुलिस क्षेत्र में जाती है तो लोग गलियों में भाग जाते हैं। जब वापस आती है तो लोग फिर से सड़क पर आ जाते हैं। सवाल यह है कि श्यामनगर के लोग कोरोना वायरस को लेकर इतने बेफिक्र हैं कि उन लोगों के लिए लॉक डाउन का नियम कोई मायने नहीं रखता। श्यामनगर ही नहीं फतेउल्लापुर रोड और लिसाड़ी रोड पर भी ऐसा ही देखने को मिला। कहीं भी सोशल डिस्टेंस और मास्क का प्रयोग नहीं किया जा रहा है और लोग खुलेआम एक दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। यह पहला मामला नहीं जब लिसाड़ीगेट में सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं और पुलिस चुप्पी साधे हुए है। एक सप्ताह पहले भी सुबह के समय बाजार खुला और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने पोल खोलने वाले को ही गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस लॉक डाउन का पालन करा रही है। कुछ स्थानों पर यदि भीड़ भाड़ हुई है तो इस मामले में जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें