फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में जीता पदक, गांव में स्वागत

विज्ञापन
25srd53a- रोहटा गाँव मे वुशू खिलाड़ी का स्वागत करते ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
चीन में जीता पदक, गांव में स्वागत
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव रोहटा निवासी छवि रूहेला ने चीन मे एक सप्ताह पूर्व एशियन जूनियर चैंपियनशिप में वुशू में रजत पदक जीता है। गांव पहुंचने पर छवि का स्वागत किया गया। पिता मुनेश रूहेला गांव मे बिजली की दुकान करते हैं। मुनेश की बेटी छवि रूहेला ने एक सप्ताह पूर्व चीन में हुई एशियन जूनियर चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए वुशू प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। छवि ने 48 किग्रा. भारवर्ग में हिस्सा लेकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। रविवार को छवि गांव लौटी। परिजनों व ग्रामीणों ने छवि का ढोल नंगाड़ों के साथ स्वागत किया। छवि के मुताबिक कोच संजय ने उन्हें कौशल सिखाया। छवि को विधायक जितेंद्र सतवाई, संदेश, विकल चौधरी, पुनीत, प्रभात जगबहादुर प्रधान, चमन प्रधान, संदीप शर्मा, गुलफाम, नितिन ने बधाई दी। इस दौरान डॉ. मनोज, नितेश, डॉ.रमेश, प्रमोद, डॉ.महिपाल, अनुज चौधरी, महक सिंह प्रधान, सुधीर प्रधान, सुनील रोहटा, विशाल, नितेश, जयवीर सिंह, नरेंद्र सिंह व यशवीर सिह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें