कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे स्थित एक गांव के निवासी युवक ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी आठ महीने पूर्व बरनाला के पास एक गांव की युवती से हुई थी। पति एक कारखाने में मूर्ति बनाने का काम करता है। शादी के कुछ दिन तक ही सब सही रहा। आरोप है कि शादी के दो महीने बाद ही पत्नी उसके उसके परिवार के साथ बेवजह लड़ाई करने लगी। युवक ने कहा कि उसकी पत्नी फोन पर किसी युवक से लगातार बातें करती रहती है। इसे लेकर पूर्व में दोनों में विवाद हो चुका है। पति के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर महिला किसी काम से बाजार गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं आई। इसके बाद परिजनों ने महिला के मायके में भी जानकारी ली। मायके वालों ने भी जानकारी होने से मना कर दिया। युवक का आरोप है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई है। इस मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद