फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी ने इंस्टाग्राम पर डाली पोस्ट, पति ने मुकदमा दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। सोशल मीडिया आईडी पर पति व उसके परिजनों के फोटो लगाकर उनके खिलाफ अपशब्द व गाली लिखने के मामले में पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। गांव आलमपुर बुजुर्ग निवासी पंकज पाल पुत्र परमाल सिंह ने थाना मुंडाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी सोनाली पुत्री ब्रह्मपाल निवासी लिसाडी मेरठ ने उसके विरुद्ध दहेज का मुकदमा पंजीकृत करा रखा है। अब सोनाली अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उस पर उसकी एलबम से फोटो लेकर अपशब्द व गालियां लिखकर पोस्ट डालती है। उसके माता-पिता व भाभी के फोटो पर भी गालियां लिखकर बदनाम कर रही है। इससे उसके परिवार वालों की मानहानि हो रही है। पत्नी की इस करतूत से उसका परिवार काफी डरा हुआ है। पीड़ित ने आरोपी पत्नी सोनाली के खिलाफ मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें