फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों से कराई पति की हत्या

Fri, 30 Jun 2023 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा/मेरठ। फफूंडा गांव से तीन दिन पहले लापता हुए 40 वर्षीय धर्मवीर की हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को हापुड़ पुलिस ने काली नदी से बरामद कर लिया था, लेकिन शक के घेरे में आई धर्मवीर की पत्नी से पूछताछ के बाद खरखौदा थाना पुलिस बृहस्पतिवार को हापुड़ पहुंची और परिजनों से शव की शनाख्त कराई। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि पत्नी संतलेश ने अपने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर धर्मवीर की हत्या कराई है। उन्होंने पहले धर्मवीर को शराब पिलाई और फिर पीटकर काली नदी में धक्का दे दिया था। पत्नी से पूछताछ की जा रही है, जबकि बाकी तीनों आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

दरअसल, फफूंडा गांव निवासी धर्मवीर उर्फ लाला 26 जून को पत्नी संतलेश के साथ घर से निकला था। संतलेश घर वापस आ गई, लेकिन धर्मवीर का पता नहीं चला। धर्मवीर के भाइयों ने संतलेश से उसके बारे में पूछा। वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। परिजनों के दबाव में संतलेश ने बुधवार को धर्मवीर के अपहरण का मामला खरखौदा थाने में दर्ज कराया। हालांकि बार-बार मांगने के बावजूद उसने धर्मवीर का फोटो पुलिस को नहीं दिया। बृहस्पतिवार को धर्मवीर के परिजन और अन्य ग्रामीण थाने में पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि संतलेश और जाहिदपुर गांव निवासी सौरभ के साथ प्रेम संबंध है। कई अन्य युवकों का भी आना-जाना है। आशंका जताई कि धर्मवीर की हत्या हो सकती है। इसके बाद पुलिस ने धर्मवीर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
एसएसपी ने बताया कि धर्मवीर को पहले शराब पिलाई गई और फिर मारपीट कर नदी में धक्का दिया गया था। छानबीन की तो जानकारी मिली कि बुधवार को हापुड़ के देहात थाना क्षेत्र के आसरा लौटी संपर्क मार्ग पर काली नदी में एक युवक का शव मिला था। पुलिस परिजनों के साथ वहां पहुंची। परिजनों ने शव की पहचान धर्मवीर के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता किया जा रहा है कि उसकी मौत मारपीट के कारण हुई है या फिर पानी में डूबने के कारण।
विज्ञापन



संतलेश से मिले थे सौरभ व उसके साथी

परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले ही धर्मवीर और उसके भाइयों ने कुछ जमीन बेची थी। इसमें धर्मवीर के हिस्से में पांच लाख रुपये आए थे। जमीन बेचने के कुछ दिन बाद ही उस रकम का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि संतलेश के पास जाहिदपुर निवासी सौरभ और कई अन्य युवकों का आना-जाना था। धर्मवीर के लापता होने से पहले सौरभ और अन्य युवक संतलेश से मिले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें