फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हरेवली बैराज पर विधवा की चाकू से गोद कर हत्या

विज्ञापन
शबीना खातून । फाइल फोटो
विज्ञापन
- उधार के एक लाख रुपये न देने पर वारदात को दिया अंजाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरेवली (बिजनौर)। हरेवली बैराज के निकट अफजलगढ़ थाने के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी विधवा शबीना खातून (48) पत्नी स्व. बाबू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपियों में से आरोपी को दो युवकों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोप है कि उधार के एक लाख रुपये न चुकाने पर हत्या को अंजाम दिया गया।
अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला निवासी शबीना खातून सोमवार को अपने घर से अफजलगढ़ के एक बैंक से रुपये निकालने के लिए कह कर गई थी। जब वह शेरकोट थाना क्षेत्र के हरेवली में बैराज के पास पोषक नहर के निकट पहुंची तो एक व्यक्ति ने उसे घेर लिया और चाकू से वार कर हत्या कर दी। चाकू उसके सीने और पेट में लगे। जब आरोपी वारदात के बाद भागने लगा तो उधर से आ रहे प्रेमपुरी गांव के बलराज व गुरविंदर ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कब्जे में ले लिया। इस मामले में शबीना के पुत्र आरिफ ने आरोपी अफजलगढ़ के मुहल्ला गोहरअली खां निवासी शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एएसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ अफजलगढ़ ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना की जांच कराने को डॉग स्क्वायड टीम का भी सहयोग लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की। उधर अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के मामले में दोनों युवकों की सराहना की।

शबीना खातून । फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें