सरधना। पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की एक बैठक तहसील स्थित व्यापार मंडल के विधानसभा अध्यक्ष पीयूष त्यागी के चेंबर पर हुई। बैठक में पियूष त्यागी के अनुमोदन पर कुशावली निवासी एडवोकेट अंकुर रुहेला को विधानसभा का कानूनी सलाहकार व गौरव राणा को गुजरान गेट बाजार अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्त किए गए नए सदस्यों को व्यापार मंडल की ओर से नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महामंत्री ललित गुप्ता, एडवोकेट जियाउररहमान, साजिद मलिक, रक्षित गर्ग, नवीन बंसल, रविंद्र कुमार जितेंद्र पांचाल आदि उपस्थित रहे।