फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया तो डीएम को मेडल लौटने पहुंची अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा किया तो डीएम को मेडल लौटने पहुंची अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
विज्ञापन

मेरठ। भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अंतरराष्ट्रीय महिला कुश्ती खिलाड़ी इंदु तोमर मंगलवार को अपने मेडल वापस करने डीएम कार्यालय पहुंच गईं। मुंडाली थाना क्षेत्र के मऊ खास निवासी इंदु तोमर ने कुश्ती में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते हैं। उनका आरोप है कि पास के गांव के कुछ भूमाफिया ने उनके घर की 90 वर्ग मीटर जमीन कब्जा कर ली है। उनके घर का रास्ता रोका जा रहा है। भूमाफिया ने निर्माण भी शुरू करा दिया है। इसके चलते पिता जय सिंह मानसिक रूप से परेशान हैं। इंदु का आरोप है कि मुंडाली थाने में कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई मदद नहीं मिली। पीड़ित परिवार ने डीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। डीएम अनिल ढींगरा ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें