फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दहेज में कार मांगी तो डॉक्टर बेटी ने खुद तोड़ दिया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। डॉक्टर बेटी की शादी में पिता खुद ही कार देना चाहता था, मगर चिट्ठी लेने आये युवक पक्ष के लोगों ने दहेज में कार की मांग कर दी। इससे पूरा मामला बिगड़ गया। हंगामा होने के बाद युवती व उसके पिता ने दहेज लोभियों से रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले डॉक्टर शकील अहमद ने बताया कि बेटी को पढ़ाकर डॉक्टर बनाया, जिसका छह अक्तूबर को मेरठ जिले के युवक से रिश्ता तय कर दिया था। दोनों पक्षों ने बैठकर पांच नवंबर की शादी भी तय कर दी। बताया कि युवक पक्ष के 21 मेहमान शादी की चिट्ठी लेने उनके यहां आये। उन्होंने चिट्ठी लेने के बाद शादी में बीस लाख की कार देने की मांग कर दी, जबकि रिश्ता होते समय दहेज के लिए मना कर रहे थे। दहेज में कार की मांग होते ही पूरा परिवार भड़क गया और दहेज लोभियों से रिश्ता रखने से मना कर दिया। डाॅ. शकील ने बताया कि वह खुद अपनी बेटी को कार देने की तैयारी कर रहा था, लेकिन दहेज मांगना गलत है। उधर, खेकड़ा पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिलने पर दहेज मांगने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें