तेज हवा और बारिश से गिरी गेहूं की फसल।
- फोटो : KITHOR
खरखौदा/हस्तिनापुर। तेज हवा के साथ बारिश से गेहूं , सरसों की फसल गिर गई। वहीं, खेतों में पानी भरने से गन्ना छिलाई का काम बंद हो गया है। जिससे किसान परेशान हैं। शनिवार शाम हुई बारिश किसानों के लिए परेशानी बनी। तेज हवा से कुछ जगह विद्युत लाइन टूटने से आपूर्ति ठप पड़ गई। वहीं खेतों में गेहूं, सरसों की फसल गिर गई। खेतों में पानी भरा होने से आलू की खोदाई व गन्ने की छिलाई का काम भी रुक गया। किसानों के मुताबिक बारिश से केवल गेहूं की फसल को फायदा हुआ है जबकि अन्य फसलों में भारी नुकसान की संभावना है। खेतों में पानी भरा होने से करीब दो सप्ताह के लिए आलू खोदाई का काम रुक गया। किसानों का मानना है कि आलू में गलने की समस्या आ सकती है। वहीं हस्तिनापुर क्षेत्र में भी तेज बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। वहीं भीकुंड में बने गंगा पुल की एप्रोच रोड पर भारी कीचड़ हो गया। गंगा पार जाने के लिए किसानों को मुश्किल हुई। सरकार करोड़ाें रुपये इस प्रोजेक्ट में लगा चुकी है पर आज तक भी अप्रोच रोड का काम पूरा नहीं हो सका है। जिससे क्षेत्रीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।