मोदीपुरम। वेस्ट यूपी में शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे बारिश की संभावना है और तापमान में गिरावट आएगी। 25 मार्च को दिन और रात का तापमान दो डिग्री बढ़ा था। तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, बादल छाएंगे और तेज हवाएं चलेंगी। कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों ने इसे गेहूं, सरसों और सब्जी फसलों के लिए फायदेमंद बताया। गेहूं की फसल में दाना भरने के लिए यह मौसम अनुकूल है। एयर क्वालिटी सूचकांक 131 दर्ज किया गया। गंगानगर में 134, जयभीम नगर में 128, पल्लवपुरम 131, बेगमपुल 122, दिल्ली रोड 124 एक्यूआई दर्ज किया गया।