फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, हरिद्वार से जा रहे थे दिल्ली, 12 घायल

Tue, 25 Jun 2024 01:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

 मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के NH-58 पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई।
विज्ञापन
Social Media - फोटो : amarujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:45 PM, 25-Jun-2024
पुल पर लटका ट्रक - फोटो : amarujala

कोयले से भरे ट्रक का टायर फटा, अनियंत्रित होकर ट्रक काली नदी के पुल पर लटका

लावड़ रोड पर काली नदी के पुल पर मंगलवार को कोयले से भरे एक ट्रक का अचानक अगला टायर फट गया, जिस कारण चालक अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ता हुआ पुल पर लटक गया। गनीमत यह रही कि ट्रक नीचे नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 

गढ़मुक्तेश्वर निवासी जराफत मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर से कोयले से भरा 14 टायरा ट्रक लेकर मुज़फ्फरनगर सिल्वर टोन फैक्टरी में जा रहा था। चालक के साथ परिचालक किठौर के शाहजहांपुर निवासी कंवरपाल, मजदूर प्रदीप, राजू और मुसाहिद थे। ट्रक कोयले से ओवर लोड भरा हुआ था। लावड़ रोड पर काली नदी के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया।

ट्रक ओवर लोड होने के चलते चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक अनियंत्रित हो गया। ट्रक काली नदी के पुल पर साइड में लगी रेलिंग तोड़ता हुआ आधे से कम लटक गया। ट्रक लटकने के दौरान चालक समेत सभी की सांस अटक गई, परंतु सभी ने हौंसला नहीं खोया और कूदकर जान बचाई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। ट्रक ओवर लोड होने के कारण छोटी क्रेन कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस ने ट्रक को हटाने के लिए बड़ी क्रेन मंगाई है। पुल पर कुछ रास्ता बच जाने के कारण दोनों ओर से आने वाले वाहन एक एक करके निकल रहे हैं। बताया गया है कि देर शाम तक ही स्थिति सामान्य हो सकेगी।

12:42 PM, 25-Jun-2024

West UP News Live: डिवाइडर पर चढ़कर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, हरिद्वार से जा रहे थे दिल्ली, 12 घायल

मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के NH-58 पर आज सुबह एक भीषण हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि टूरिस्ट बस से श्रद्धालु हरिद्वार से दिल्ली की ओर जा रहे थे। इस दौरान मेरठ में बस हादसे का शिकार हो गई।

 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें