सरधना। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्
सरधना। भाजपा के उच्च नेतृत्व द्वारा ओबीसी मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरबीर पाल को मेरठ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी और स्वागत किया। भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी सहित प्रदीप पाल, सोविंद्र पाल, संदीप पाल, सुमित वाल्मीकि और योगेश गोस्वामी ने हरबीर पाल के आवास भावनपुर पहुंचकर उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरबीर पाल को जिले का नेतृत्व सौंपकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया गया है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि हरबीर पाल के नेतृत्व में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 और विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी।