मोदीपुरम। राष्ट्रीय लोक दल के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज का पल्लवपुरम व्यापार संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। व्यापार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौहान सहित अन्य राष्ट्रीय लोक दल की नीतियों व संगठनात्मक गतिविधियों की सराहना की। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास, व्यापारिक हितों, जनसमस्याओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। अनिकेत भारद्वाज ने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने का नियमित प्रयास किया जाएगा। सभी के हितों के लिए प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान प्रधान राहुल खरे, जिला पंचायत सदस्य के पति प्रताप लोईया, जनेश्वर शर्मा, गौरव त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश, धर्मेंद्र, कुलदीप हुड्डा आदि मौजूद रहे। संवाद