जानीखुर्द। सिसौला कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को पेन देकर अभिनंदन किया गया फोटो
जानीखुर्द। क्षेत्र के सिसौला कला गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शैक्षिक सत्र के पहले दिन विशेष तैयारी की गई थी। अध्यापक गौरव कुमार ने बताया कि बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। सरकार द्वारा प्रदत्त निशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। पहला दिन होने के कारण बच्चों की उपस्थिति सामान्य से कुछ कम रही। जानी स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षिकाओं ने बच्चों का आत्मीय स्वागत किया। स्कूल गेट पर ही बच्चों को तिलक लगाया गया, जिससे बच्चे काफी प्रफुल्लित नजर आए।