माछरा। सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र माछरा के कार्यालय में नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी आयशा बी. का स्वागत सम्मान किया गया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर शिक्षक संघ और शिक्षा मित्र संघ ने संयुक्त रूप से यह आयोजन किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक तोमर और मंत्री प्रेमचंद उपस्थित थे। जूनियर शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्षा अर्पणा कौशिक और मंत्री जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के ब्लॉक अध्यक्ष तशरीफ अली, मंत्री इरफान अहमद और विक्रम सिंह ने भी स्वागत किया। इस मौके पर अध्यापक अक्षय शर्मा, तशरीफ अली, फुरकान हुसैन, अमरीश शर्मा, उमेश कुमार, यूसुफ खान, नीरज शर्मा, नूर हसन, धर्मेंद्र कुमार, राजरानी शर्मा, इकबाल अहमद, अंजलि शर्मा, वशिष्ट शर्मा आदि रहे।