विज्ञापन खबर...
सरधना। महावीर विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालयी जीवन से जोड़ते हुए उनके शैक्षणिक सफर की सकारात्मक शुरुआत कराई गई। शुभारंभ कुलपति डॉ. सर्वोतम दीक्षित, डीन डॉ. अमित सिंघल और डीन डॉ. श्वेता गोयल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल गतिविधियों और विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसे उपस्थित शिक्षकों व अतिथियों ने सराहा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। शिक्षकों ने नए विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। समापन पर नवागंतुक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।