मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल का सोमवार को मेरठ आगमन पर जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। पहले काशी टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनील बंसल का स्वागत किया। इसके बाद एनएच-58 बाईपास पर सुशांत सिटी स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के आवास पर सुनील बंसल का स्वागत किया गया। विनीत शारदा व उनके पुत्र चिराग अग्रवाल शारदा ने सुनील बंसल को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, अश्विनी त्यागी, कमलदत्त शर्मा, विवेक रस्तोगी, विनोद गुप्ता, अमन गुप्ता, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद