मवाना। एससीएसटी समिति का सभापति बनने के बाद पहली बार नगर में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक दिनेश खटीक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित द्वारा विधायक दिनेश खटीक को एससीएसटी विभाग का सभापति बनाया है। सभापति बनने के बाद दिनेश खटीक पहली बार मवाना पहुंचे। नगर में प्रवेश से पूर्व कोल्ड स्टोरेज पर भाजपा नगर अध्यक्ष गोविंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ सभापति दिनेश खटीक का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद बड़ा महादेव मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। सभापति दिनेश खटीक बड़ा महादेव मंदिर पहुंचे तथा भगवान शिव का पूजन कर जलाभिषेक किया। इसके अतिरिक्त नगर के सुभाष चौक, चौहान चौक, तहसील तिराहा एवं फलावदा चौक पर ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, नरेंद्र खटीक, चेयरमैन रवि गोला, विनय दुबलिश, गोपाल अग्रवाल, ओमपाल, दीपक धमीजा, अजय त्यागी प्रधान, निपुण चौहान, रजनीश प्रधान, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, सुधा चौहान, नरेशबाला, हरिओम शर्मा, अमरजीत चौहान, विनय वर्मा, एकता रस्तोगी, संजय प्रजापति, सभासद हिमांशु जैन, जयभगवान, सभासद दीन मोहम्मद, अख्तर कुरैशी, आशीष रस्तोगी, विवेक रस्तोगी, मूलचंद गुप्ता, श्यामलाल गुप्ता, राजू चौहान एवं अविजित चौहान आदि थे।