बहसूमा। मवाना चीनी मिल के अकबरपुर सादात क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार को गन्ने की तौल शुरू हो गई। किसानों ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।
मवाना चीनी मिल के अकबरपुर सादात स्थित क्रय केंद्र पर बीते पांच दिनों से तौल बंद होने की वजह से किसान के गन्ने की आपूर्ति ठप थी। जिससे किसानों का खेतों में पड़ा गन्ना सूख रहा था। किसानों ने मिल अधिकारियों पर आरोप लगाया था कि मिल अधिकारी क्रय केंद्र को बंद करने की फिराक में है। बृहस्पतिवार के अंक में अमर उजाला ने किसानों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो बृहस्पतिवार को ही मिल प्रबंधन ने क्रय केंद्र पर तौल शुरू कर दी। तौल प्रारंभ होने से किसान ग्राम प्रधान दीपक कुमार, मनवीर, कालू आरिफ वारिस सुभाष भाटी आदि ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया है।