मवाना। साप्ताहिक पैठ के कारण तहसील रोड पर बंद होने वाले आवागमन को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया रहा है। रविवार को फिर से साप्ताहिक पैठ लगी, जिस कारण थाने तिराहे से लेकर फलावदा चौराहे तक मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। नियम विरुद्ध तहसील रोड पर लगने वाली पैठ में जाम की स्थिति रहती है। थाना तिराहा तथा मुख्य मार्ग पर भी ई रिक्शा आदि के चलते पूरे दिन जाम लगा रहता है। इसी मार्ग पर सीएचसी भी है। जिसमें आने वाले लोगों को रविवार के दिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ई रिक्शाओं की बाढ़ के चलते थाना तिराहे से लेकर फलावदा चौराहे तक पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। थाने के सामने जाम में एंबुलेंस भी फंसी, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। संवाद