डीएम पब्लिक स्कूल अटौला पर विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 पर वेबिनार को देखते छात्र छात्राएं व अ
मुंडाली। डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 पर वेबिनार को प्रस्तुत किया गया। विकसित भारत बिल्डथॉन को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा 23 सितंबर को लॉन्च किया गया था, यह देश का सबसे बड़ा इनोवेशन मिशन है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा इसकी शुरुआत अटल नवाचार मिशन, नीति आयोग और एआईसीटीई के सहयोग से की गई है। स्कूल परिसर में इसे दिखाने की उचित व्यवस्था की गई थी, जिसमें कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल को भी ध्यानपूर्वक देखा तथा उनसे प्रेरणा ली।