फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईएमटी विश्वविद्यालय में वेबिनार आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगानगर। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की ओर से विद्यार्थियों के लिए वेबिनार आयोजित की गई। वेबिनार का विषय गतिशील दुनिया में उभरते प्रबंधकों के लिए रचना विचार (डिजाइन थिंकिंग) की भूमिका रहा। बीबीए विभागाध्यक्ष लता एसपी सिंह वेबिनार में सभापति रहीं। डीन डॉ. सतीश कुमार सिंह ने उद्घाटन भाषण में बताया कि कैसे डिजाइन सोच की अवधारणा समाज की समस्या को हल करने में सहायक है। वेबिनार की मुख्य वक्ता अमेरिका के इंडिआना स्थित पर्ड्यू यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर लक्ष्मी मोहनदास ने विद्यार्थियों के समक्ष विषय की विस्तृत व्याख्या की। प्रोफेसर लक्ष्मी मोहनदास ने बताया कि छात्र स्वयं को शारीरिक और मनोवैज्ञानिक रूप से एक साथ लाभांवित करें। डिजाइनिंग सोच इस गतिशील बदलते कारोबारी माहौल में सच्चा इंटरफेस है और प्रबंधकों के लिए ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करना है। वेबिनार में डॉ. वीरेंद्र सिंह, अंकुर गोयल, डॉ. शौकत अंसारी, रीता मल्ला, पीयूष गुप्ता, विनोद कुमार, शीना अग्रवाल और संदीप कुमार समेत 90 विद्यार्थी व शिक्षक शामिल हुए। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता, प्रति कुलाधिपति अभिनव मोहन अग्रवाल और कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने वेबिनार की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें