फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से सर्द हुआ मौसम: गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान, चिंता में किसान

Sat, 18 Mar 2023 12:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अचानक हुई बारिश के बाद से पश्चिमी यूपी में मौसम सर्द हो गया है। वेस्ट यूपी के विभिन्न जिलों में शनिवार सुबह अचानक मौसम में बदलाव हुआ और यहां रुक-रुक कर बारिश होने लगी। बारिश से जहां सब्जी की फसल को नुकसान हुआ है वहीं गेहूं की फसल भी गिर गई है। ऐसे में किसानों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान - फोटो : अमर उजाला
एक बार फिर से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में शनिवार से मौसम के बदलाव नजर आया। इसके चलते 20 मार्च तक गरज और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कुछ स्थानों पर ओले भी पड़ सकते हैं। शुक्रवार को भी सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। बदलते मौसम के साथ आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। दिन में ही अंधेरा छा गया। मेरठ में मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। मौसम के बदलाव से और हवा के चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आधा मार्च बीत चुका है और तापमान सामान्य से ऊपर ही चल रहा था। ऐसे में बारिश से राहत तो मिली लेकिन किसानों की चिंता बढ़ गई। वहीं, एयर क्वालिटी इंडेक्स में शुक्रवार को कुछ गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ का एक्यूआई 157 दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन

2 of 6
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
रुक-रुक कर हो रही बारिश, गेहूं की फसल गिरी, सब्जी की फसल को नुकसान
बागपत में शनिवार सुबह को अचानक मौसम में बदलाव हुआ और यहां रुक रुक कर बारिश होने लगी। हवा और बारिश होने से मौसम में ठंडक हो गई। वहीं गेहूं की फसल गिर गई और सब्जी की फसलों को भी नुकसान हो गया। 

शनिवार को सुबह ही मौसम में बदलाव हुआ और बारिश शुरू हो गई जो कुछ देर बाद रुकी। लेकिन बारिश दोबारा से शुरू हो गई और इसका असर सबसे ज्यादा फसलों पर दिखाई दिया। ज्यादातर जगह गेहूं की फसल गिर गई, जिससे उसके पैदावार पर असर पड़ सकता है। सरसों की फसल में भी नमी आ सकती है। बालैनी और चांदीनगर क्षेत्र में सब्जी की फसल पर बारिश का असर पड़ा और उनके लिए बारिश नुकसानदायक है। मौसम अभी ऐसा ही रहने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

3 of 6
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
हवा के साथ हुई बारिश से मौसम हुआ सर्द, गेहूं की फसल गिरी 
बिजनौर में भी शुक्रवार शाम से ही मौसम में बदलाव हुआ है। देर रात तेज हवा के साथ बारिश हुई। हवा और बारिश होने से जहां मौसम में थोड़ी ठंड बढ़ी। वहीं हवा और बारिश से गेहूं की फसल गिर गई। अभी भी रुक रुक कर जिले में कई स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश और हवा से जनपद में बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। शहर में शुक्रवार सुबह बिजली आपूर्ति सही हो गई, लेकिन सैकड़ों गांव में अभी भी आपूर्ति बाधित है।
 

4 of 6
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
बारिश से जनपद में तेजी से हो रही गन्ना बुवाई पर ब्रेक लग गया। पावर कोल्हुओं के संचालन भी प्रभावित हो गए हैं, वहीं आलू की खुदाई में भी रुक गई है। उधर कोतवाली देहात कस्बे में विद्युत आपूर्ति बंद रही। अकबराबाद में पूरी रात आपूर्ति ठप रही। शादीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़ेगा। सभी 27 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शनिवार सुबह भी आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई है। शादीपुर  विद्युत उपकेंद्र पर एक अमीन तैनात है।
विज्ञापन

5 of 6
यूपी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
शामली जिले में मौसम गुरुवार रात से बदला हुआ है। तेज हवाओं के साथ कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार को मौसम साफ रहा। गेहूं की फसल के लिए तेज हवा और बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी को लेकर किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पश्चिमी यूपी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में मौसम की चेतावनी को लेकर जनपद के किसान चिंतित हैं। गुरुवार रात करीब तीन तेज हवा के साथ हल्की बरसात हुई। तेज हवा चलने से आम के बौर को नुकसान पहुंचा है। इस समय गेहूं की फसल के लिए तेज हवा और बरसात के साथ ओलावृष्टि होने से नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में बरसात और ओलावृष्टि की चेतावनी को लेकर किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें