फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: आफत की बरसात ने की बिजली गुल-फसलें चौपट, आज भी बारिश के आसार

Sat, 01 Apr 2023 12:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
खेत में बिछी गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में आंधी और बारिश से गुरुवार और शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ टूट गए। इससे पूरे शहर की बिजली गुल हो गई। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे से रात दस बजे तक आपूर्ति बाधित रही। बेगमपुल पर खंभा टूट गया और दिल्ली रोड पर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की रोड पर पेड़ गिर गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज भी बारिश के आसार हैं। इसके बाद तापमान बढ़ने की संभावना है।

विज्ञापन

 
33 केवी और 11 केवी की लाइन में शास्त्रीनगर के ब्लॉक, एल ब्लॉक, लोहियानगर, जयभीम नगर, कंकरखेड़ा, विकासपुरी समेत कई क्षेत्रों में फाल्ट हो गए विकासपुरी में भी 7 बजे गई लाइट देर रात तक भी नहीं आई। हापुड़ रोड पर 11 केवी के फीडर में फाल्ट होने के कारण शाम 6 बजे से देर रात तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

यह भी पढ़ें: Video: चेतावनी के बावजूद दौड़ते रहे भारी वाहन, पुल टूटा तो झूलता रह गया डस्ट से भरा ट्रक, हैरान कर देगा दृश्य
विज्ञापन


क्षेत्र में बार-बार बिजली आती जाती रही, जिस कारण उपभोक्ताओं को भी परेशान होना पड़ा। कंकरखेड़ा, साकेत, सूर्या नगर, प्रभातनगर क्षेत्र में भी शाम साढ़े छह बजे के बाद लाइट गई जो कि देर रात तक नहीं आ पाई। करीब पांच घंटे से भी अधिक समय पर यहां बिजली गुल रही। 

अधीक्षण अभियंता शहर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि तेज हवा और बारिश के कारण कई जगहों पर फाल्ट की सूचना मिली, जिसे तत्काल ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराई गई।  

विज्ञापन

आज और कल भी बारिश के आसार 
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से वेस्ट यूपी में मौसम ने पलटी मार दी। दो दिन से वेस्ट यूपी में फिर से मौसम बिगड़ा हुआ है। बारिश का दौर गुरुवार की शाम से शुरू हुआ और रातभर रुक-रुककर होती रही। शुक्रवार को दोपहर तक बूंदाबांदी हुई। शाम को फिर से बारिश शुरू हो गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में दिन के तापमान में 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। 

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अभी अगले 24 घंटे रुक रुक कर बारिश होने के आसार हैं। 2 अप्रैल को पुन: सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3-4 अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है। 

आफत की बारिश से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हैं। खेतों में फसलें गल रही हैं और बिजली भी झटके दे रही है। गुरुवार रात से शुक्रवार रात दस बजे तक 28.4 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को बूंदाबांदी के आसार हैं, वहीं 3-4 अप्रैल को फिर से तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

सरसों और गेहूं की फसल को फिर हुआ नुकसान 
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. एन सुभाष का कहना है कि बारिश के चलते सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। अभी भी कुछ किसानों की सरसों की फसल खेत में पड़ी हुई है, जिसे किसान नहीं उठा सके हैं। उसके भीगने से उसमें काफी नुकसान होगा। गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें