फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्ट यूपी का मौसम: दोपहर को धूप, सुबह-शाम हो रहा ठंड का अहसास, इस जिले में सबसे ज्यादा प्रदूषण

Sun, 01 Nov 2026 10:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ, बागपत और मुजफ्फरनगर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को एक्यूआई अपेक्षाकृत सुधरा हुआ दिखाई दिया। रात के समय ठंड का अहसास ज्यादा हो रहा है। 
विज्ञापन
दिन में निकली धूप। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में लगातार बदलाव के चलते अब रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को हल्की सर्दी महसूस हो रही है, जबकि दिन में धूप खिलने से राहत मिल रही है। रविवार को मौसम साफ रहने के साथ ही धूप निकलने से लोगों को सुहावने मौसम का अहसास हो रहा है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखाने लगी है।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मेरठ का एक्यूआई 85, बागपत का 90 और मुजफ्फरनगर का 105 दर्ज किया गया। मुजफ्फरनगर की हवा तीनों जिलों में सबसे अधिक प्रदूषित रही। फिलहाल बारिश और तेज हवाओं का असर कम होने के बाद मौसम शुष्क रहने से प्रदूषण के स्तर में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

दिन में तेज धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने से सुबह और शाम ठंड का अहसास बढ़ेगा। मौसम के इस बदलाव के बीच लोगों को दिन में गर्मी और रात में ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें