फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम

Sat, 22 Apr 2023 03:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

अपराध की दुनिया का बड़ा नाम नीरज बवाना दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। पंजाबी गायक सिद्धु मूसेवाला की हत्या के बाद बवाना का नाम सुर्खियों में आया था। 
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात नीरज बवाना गैंग को भी मेरठ के हथियार सप्लाई हो रहे थे। जागृति विहार एक्सटेंशन में पकड़ी गई असलरा फैक्टरी के मामले में यह अहम जानकारी सामने आई है। जांच में सामने आया कि इस फैक्टरी से भी गैंग को हथियार सप्लाई किए जा रहे थे। इसके अलावा नीरज बवाना गैंग के नजदीकी टिल्लू ताजपुरिया गैंग का नाम भी आ रहा है। 

विज्ञापन


नीरज बवाना अपराध की दुनिया का बड़ा नाम है, जो फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है और उसका गैंग न केवल दिल्ली, बल्कि हरियाणा और पंजाब में भी सक्रिय है। असलहा सप्लाई की बात इसलिए सामने आ रही है कि मुख्य आरोपी अनस भी तिहाड़ जेल में बंद था, जो फिलहाल जमानत पर बाहर है। वहां पर वह नीरज बवाना के संपर्क में था। ऐसे में पुलिस अलर्ट हो गई है और हर बिंदू की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी आशंका है कि मेरठ में भी नीरज बवाना गैंग के सदस्य हो सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: ईद पर मस्जिदों-ईदगाहों में अकीदतमंदों ने की अमन-चैन की दुआ, सुरक्षा चाक-चौबंद

विज्ञापन
Trending Videos

मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नीरज बवाना 
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हतया के बाद कुख्यात नीरज बवाना भी सुर्खियों में आया था। मूसेवाला हत्याकांड में कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था। इसके बाद नीरज बवाना ने सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो जारी कर लॉरेंस बिश्नोई को धमकी दी थी कि दो दिन में हत्याकांड का बदला ले लिया था। इसके बाद दिल्ली और पंजाब पुलिस भी अलर्ट हो गई थी। 

अवैध हथियार - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला 
मेडिकल थाना पुलिस ने गुरुवार को जागृति विहार एक्सटेंशन स्थित फ्लैट में छापेमारी कर असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था। मौके से तीन आरोपी शकूरनगर निवासी  अनस, माधवपुरम निवासी शादान और लिसाड़ी रोड के रशीदनगर निवासी शोएब को गिरफ्तार किया गया था।
 

हथियार - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों के पास से पांच पिस्टल, चार तमंचे, अधबने असलहे और असलहे बनाने वाला सामान भी बरामद हुआ है। चौथा आरोपी आजाद नगर निवासी शाहनवाज उर्फ लक्की फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन

अवैध हथियार - फोटो : amar ujala
असलाह फैक्टरी से जुड़े हर मामले गहनता से जांच की जा रही है। कहां पर हथियार सप्लाई होते थे और कौन-कौन इसमें शामिल है सभी की छानबीन चल रही है। फरार आरोपी को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। - योगेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मेडिकल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें