फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कायस्थ बड्ढा में सड़क पर जलभराव से समस्या

विज्ञापन
जिप सदस्य अपर मुख्य विकास अधिकारी जिला पंचायत को से मुलाकात कर ककायस्थ बढढा में हो रहे जलभराव
विज्ञापन
माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव कायस्थ बड्ढा में भारी जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य वार्ड 28 ने अपने समर्थकों सहित अपर मुख्य विकास अधिकारी जिला पंचायत से मुलाकात की। उन्होंने कायस्थ बड्ढा में जलभराव की समस्या को प्राथमिकता से अवगत कराया और समस्या निस्तारण कराने की मांग की। बुधवार को माछरा ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पंडित भूदेव शर्मा अपने समर्थकों सहित मेरठ अपर मुख्य विकास अधिकारी जिला पंचायत बी. कुशवाहा से मिलने पहुंचे और गांव कायस्थ बड्ढा में जलभराव से उत्पन्न गंभीर समस्या से अवगत कराया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि यदि जल निकासी के लिए पक्के नाले और जर्जर सड़क का निर्माण हो जाए तो इस जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सकता है। अपर मुख्य अधिकारी बी. कुशवाहा ने जिला पंचायत सदस्य को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग व नाले के निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्य करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें