फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सात घंटे तक पानी आपूर्ति ठप, मरीज बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में दोपहर दो बजे पानी आपूर्ति बाधित हो गई। इससे गर्मी में इलाज कराने आए हजारों मरीज को पानी के लिए तरस गए। दरअसल मेडिकल कॉलेज में पीएमएसएसवाई के सामने पाइप लाइन फट गई थी। जिस कारण अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार गर्मी में पानी नहीं मिलने से परेशान हो गए। पानी आपूर्ति बंद होने से लोगों ने मेडिकल कॉलेज में हंगामा किया। मामला अधिकारियों के पहुंचने के लगभग सात घंटे बाद पानी की आपूर्ति को सुचारु रूप से चालू की गई। मेडिकल कॉलेज में सोमवार दोपहर अचानक से पीएमएसएसवाई डिपार्टमेंट के सामने पाइप लाइन फट गई थी। जिस कारण मेडिकल काॅलेज कैंपस में पानी की किल्लत हो गई थी। गर्मी के चलते पीने का पानी नहीं मिलने के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। लोगों ने इसकी शिकायत मेडिकल अधिकारियों से की। सूचना मिलने के बाद मेडिकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जहां वह फटी पाइपलाइन को ठीक करने में जुट गए। इस दौरान तीमारदार अपने मरीजों के लिए दुकानों से पानी की बोतल लेते नजर आए। लगभग सात घंटे की मशक्कत के बाद पाइप लाइन को ठीक किया गया। कैंपस इंचार्ज ज्ञानेश्वर टांक ने बताया पीएमएसएसवाई के सामने पाइप लाइन फट गई थी, उसकी मरम्मत करा दी है। देर रात आपूर्ति बंद कराकर फिर पाइप लाइन ठीक कराई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें