मेरठ। वैशाली काॅलोनी के पास मेरठ नमकीन भंडार के सामने तीन दिन पहले पानी की पाइप लाइन फट गई। इसकी शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई। तीन दिन बाद भी पाइप लाइन ठीक नहीं की गई। इस कारण शुक्रवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद प्रवीन अरोड़ा के साथ लोगों ने हंगामा कर दिया। पार्षद का कहना था कि सड़क पर पानी भरा होने के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। व्यापारियों का कहना है कि पाइप लाइन ठीक नहीं होने से व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि गढ़ रोड पर सीएम ग्रिड योजना के तहत सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण के दौरान पाइप लाइन फटी है। जलकल की टीम भेजकर जल्द ही पाइप लाइन ठीक कराई जाएगी। संवाद