फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
हस्तिनापुर क्षेत्र में तटबंध को ठीक कर दिया गया। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। पिछले दो दिनों से लगातार पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं टूटे तटबंधों को दुरुस्त नहीं किया गया है जिससे खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है। मौसम विशेषज्ञों की माने तो पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि बिजनौर बैराज से गंगा का जलस्तर रविवार शाम पांच बजे अवर अभियंता पीयूष बालियान के अनुसार 58 हजार क्यूसेक ही चल रहा था जो सामान्य है। लगभग दो सप्ताह पूर्व शेरपुर नई बस्ती के समीप से गंगा के टूटे तटबंध को अभी भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है। क्षेत्र के वीरेंद्र सिंह, मनोज चौधरी, संजय चौधरी, देवेंद्र सिंह, प्रदीप, अंकित, लोकेश आदि ग्रामीणों का कहना है कि गंगा के टूटे तटबंध को अभी तक पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया है, गंगा का जलस्तर बढ़कर खादर क्षेत्र में तबाही मचा सकता है। दो सप्ताह पूर्व टूटे तटबंध से निकला पानी अभी भी कई गांव के जंगलों में खड़ी फसलों में भरा हुआ है। जिससे फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच रही है वहीं लगातार निकले पानी से सड़कों का भी बुरा हाल हो गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें