फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शाकंभरी खोल में आया पानी, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी(सहारनपुर)। शिवालिक पहाड़ियों में बारिश के बाद सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में भूरादेव मंदिर के पास शाकंभरी खोल (नदी) में पानी आ गया। इसके चलते माता शाकंभरी देवी दर्शनों को गए श्रद्धालु भी सिद्धपीठ में घंटों फंसे रहे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह शिवालिक की पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद सिद्धपीठ की नदी में पानी का उफान आ गया। शाकंभरी देवी दर्शनों को आए श्रद्धालु उस वक्त सिद्धपीठ क्षेत्र में फंस गए जब शाकंभरी खोल में सुबह चार बजे अचानक से भारी पानी आ गया। सिद्धपीठ गए हुए श्रद्धालुओं को वहीं पर ही और जाने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया गया था। हालांकि पानी का बहाव कम ही था और पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से बाढ़ के अलर्ट के चलते एहतियात के तौर पर सभी वाहनों का प्रवेश सिद्धपीठ में प्रतिबंधित किया हुआ था। पानी उतरने के बाद ही श्रद्धालु अपने गंतव्यों को जा सके। उधर, बाबा भूरा देव पर भी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालु पानी कम होने का इंतजार करते रहे। पानी कम होने पर ही अपने वाहनों को बाबा भूरा देव पर छोड़ पैदल ही माता के दर्शनों को जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें