फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

500 सीसीटीवी कैमरे देखे, 5000 हजार नंबरों की

विज्ञापन
विज्ञापन
500 सीसीटीवी कैमरे देखे, 5000 हजार नंबरों की
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के लखीपुरा स्थित न्यू इस्लाम नगर गली नंबर 28 में युवती का सिर कटा शव मिलने के बाद से पुलिस टीमें जांच में जुटी हैं। पुलिस ने सौ ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले और पांच हजार नंबरों की सीडीआर निकलवाई है। सूचना देने वाले इमरान की ओर से तहरीर लेकर हत्या का केस भी दर्ज कर लिया है। वारदात के दो दिन बीतने पर भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पुलिस की 10 टीमें पड़ताल में लगी हैं। जल्द ही खुलासा करने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार तड़के युवती का सिर कटा शव मिला था। शव के पास फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट भी मिली थी। पुलिस का अनुमान है कि हत्यारोपी शव को चादर में लपेटकर कब्रिस्तान में फेंकने जा रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के देखने या पकड़े जाने के डर से इस हालत में छोड़कर चले गए। युवती की पहचान करना इस समय पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें