फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कन्याओं के पैर पखार कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
माछरा। ब्लॉक के सभागार में कन्या पूजन के साथ कन्याओं के साथ वीडियो प्रमुख आदि आदि ग्रामीण अधिका
विज्ञापन
माछरा। चैत्र नवरात्र में रामनवमी के शुभ अवसर पर विकासखंड रजपुरा के महाराणा प्रताप सभागार में मिशन शक्ति फेज पांच के अंतर्गत कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित अधिकारियों व अतिथियों ने कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और आशीर्वाद लिया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कन्याओं के पैर पखारे और उन्हें तिलक लगा कर फूलमाला पहना कर और चुनरी ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें उपहार भेंट कर दक्षिणा दी गई। ब्लॉक प्रमुख रजपुरा पूनम चौहान ने कहा कि कन्या पूजन एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि समाज में नारी शक्ति और बेटियों के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्यम है। इस दौरान जिला अध्यक्ष भाजपा हरवीर पाल, कौशल चौहान, खंड विकास अधिकारी मनोज भारद्वाज, अरुण शर्मा, नरेंद्र प्रधान, राहुल कुमार, अंशुल पुंडीर, जितेंद्र कसाना, किसान नेता राहुल कस्तला, विदित शर्मा, किरणपाल, मिथिलेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें