फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आवास सहायता न मिलने पर तहसील में धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव रहवती निवासी सोनू ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि ब्लॉक से आए एक फोन पर 1200 रुपये की मांग की गई थी, जिसके बाद उसने उधार पैसे लेकर अपनी कच्ची छत की मरम्मत कराई। हाल ही में हुई तेज बारिश के कारण उसकी कच्ची छत टपक रही है और मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। पीड़ित का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद उसे प्रशासनिक सहायता नहीं मिली है। पीड़ित ने चेतावनी दी कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह तहसील परिसर में अकेले शांतिपूर्ण धरने पर बैठने को मजबूर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें