फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाकियू किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हमले के विरोध में घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। भारतीय किसान यूनियन किसान सभा की जिला कार्यालय पर मेरठ मंडल के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र त्यागी ने की। इसमें दिवाली के दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष पर हुए हमले लेकर रोष जताया। बैठक में बताया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी दीपावली के दिन मिठाई और पटाखे लेकर घर पर जा रहे थे। जुल्हेडा संपर्क मार्ग पर भाजपा किसान मोर्चा के नगर अध्यक्ष नवीन त्यागी और उसके साथियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज त्यागी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरधना थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस प्रशासन किसी दबाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे भाकियू किसान सभा के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला अध्यक्षों की बैठक में तय किया गया कि अगर 4 नवंबर तक प्रशासन सही तरीके से कार्रवाई नहीं करता तो 5 नवंबर को हजारों संगठन कार्यकर्ताओं के साथ कमिश्नरी का घेराव किया जाएगा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नितिन बालियान, विनीत त्यागी, कालू, असलम कस्सार, हरेंद्र राठी, शाहनवाज, अरुण कसाना, मोसिन, गौरव त्यागी, मजहर, अनुज चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें