फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कूड़ा कलेक्शन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
लावड़- कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण करने के दौरान कर्मचारियों से वार्ता करती चेयरपर्सन। स्
विज्ञापन
लावड़। कस्बे में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में मिल रही शिकायत पर सोमवार को चेयरपर्सन ने कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पर्व नजदीक आने के चलते लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। चेयरपर्सन आफताब बेगम ने बताया कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य चल रहा है, लेकिन कुछ मोहल्लों से लगातार शिकायत मिल रही थी, इस पर उन्होंने कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को परखा और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि दीपावली पर्व में कुछ ही दिन का समय है और साफ सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान चेयरपर्सन के पति हाजी शकील कुरैशी, देवेंद्र कुमार, बादल, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें