मुंडाली। मुंडाली थाने पर सविता गैस गोदाम के इंचार्ज शशांक पटेल ने प्राथमिकी दर्ज कराई कि भगवानपुर में गैस गोदाम से होम डिलीवरी के लिए गाड़ियों में सिलिंडर लोड करवा रहा था। तभी एक व्यक्ति शराब के नशे में आकर बिना बुकिंग के गैस मांग रहा था। मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा और उसके अन्य साथी भी आ गए जिनमें मोंटू, सतीश एक अन्य ने उसके साथ मारपीट की। सिर में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव के लिए आए साथियों के साथ भी गाली-गलौज, हाथापाई की गई और जान से मारने की धमकी दी। सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।