फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों का भी वार्ड आरक्षण जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों का भी वार्ड आरक्षण जारी
विज्ञापन

मेरठ। शासन ने शुक्रवार को जिले की दोनों नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों का वार्ड आरक्षण भी जारी कर दिया है।
जनपद में एक नगर निगम के अलावा दो नगर पालिका और 13 नगर पंचायतें हैं। नगर पालिका मवाना और सरधना में 25-25 वार्ड हैं। मवाना के 25 वार्डों में दो वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति की महिला, छह वार्ड महिलाओं, दो पिछड़ी जाति की महिलाओं और चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। दस वार्ड अनारक्षित हैं। सरधना के 25 वार्डों में एक वार्ड अनुसूचित जाति, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला, छह वार्ड महिलाओं, दो वार्ड पिछड़ी जाति की महिलाओं, चार वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। 11 वार्ड अनारक्षित हैं।
विज्ञापन

जिले की नगर पंचायत खरखौदा के 12 वार्डों, सिवालखास में 14, हस्तिनापुर में 15, किठौर में 15, परीक्षितगढ़ में 13, लावड़ में 14, बहसूमा में 11, फलावदा में 13 और करनावल में 12, दौराला में 14, शाहजहांपुर में 13, हर्रा में 15 और खिवाई में 15 वार्डों का आरक्षण भी जारी कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें