मवाना। पुलिस ने फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी से बैंक लोन निकलवाने वाले वांछित को गिरफ्तार किया।पुलिस क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वांछित अभियुक्त हेमसिंह निवासी गांव गुढा थाना हस्तिनापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी हेम सिंह द्वारा अपने सह अभियुक्त जयकर निवासी कमलापुर व बिजेन्द्र सिंह निवासी रिठानी के साथ मिलकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर अभियुक्त बिजेन्द्र को जमीन मालिक राजेश कुमार के रूप में दर्शाकर बैंक से 10 लाख रुपये का कृषि लोन निकलवाया गया था। पुलिस ने हेम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। संवाद