हस्तिनापुर। गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरशद को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शशांक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी अरशद निवासी गांव बहोड़ूपुर थाना मवाना के विरुद्ध गोकशी से संबंधित प्राथमिकी थाना मवाना में पंजीकृत है। मामले की विवेचना हस्तिनापुर पुलिस द्वारा की जा रही थी। पुलिस को काफी समय से आरोपी की तलाश थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गणेशपुर के समीप स्थित रजबहे के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।