मेरठ। तीन साल पहले प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चिह्नित अनुसूचित जाति बाहुल्य 28 गांवों में अभी विकास कार्य शुरू नहीं हुए हैं। हैरानी तो यह है कि अभी तक सभी गांवों में होने वाले कार्यों की रिपोर्ट भी मुख्यालय नहीं पहुंची है। ऐसे में केंद्र सरकार ने 42 और गांव को चिह्नित कर लिया है, जिनमें काम कब शुरू होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएम अजय) के तहत जिले में 50 फीसदी से ज्यादा अनुसूचित जाति बाहुल्य 28 गांव तीन साल पहले चुने गए थे, जिनमें 20-20 लाख रुपये के विकास कार्य होने हैं। इन गांवों का सर्वे करके सिडको (स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्राक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) ने 5.60 करोड़ रुपये के कार्यों की स्वीकृति भेज दी। सिडको की स्वीकृति के बाद वीएलसीसी (विलेज लेबल कंस्ट्रक्शन कमेटी) ने कामों की रिपोर्ट भेज रही है। विगत माह डीएलसीसी (डिस्ट्रिक लेबल कंस्ट्रक्शन कमेटी) की बैठक मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें लिंक मार्गों बनाने के प्रस्तावों को हटाकर गांव के अंदर विकास के प्रस्ताव जोड़ने के लिए कहा गया। हैरानी की बात है कि अभी तक चिह्नित गांवों में होने वाले विकास कार्यों की रिपोर्ट मुख्यालय नहीं जा सकी है, ऐसे में फिलहाल काम पूरे होने की उम्मीद कम नजर आती है। वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने 40 से 50 फीसदी अनुसूचित जाति बाहुल्य 42 गांवों को विकास कार्य के लिए चिह्नित किया है। जिनका अभी तक सर्वे भी शुरू नहीं हुआ है।
0- तीन साल से इन गांवों को विकास का इंतजार
कूडी कमालपुर, खेड़ीकलां, कुन्हैडा, मामीपुर, जलालपुर मकबलपुर, ऐदलपुर, चामरौंद, दुधली खादर, मानपुर, मैथना इंद्र सिंह, बटजेवरा, खनौदा, एतमादनगर अलीपुर, नंगला आर्डर, कनौडा, राली चौहान, मोहिउद्दीनपुर ललसाना, उल्देपुर, नंगली ईशा, बहजादका, नारंगपुर, गेसूपुर शुमाली, महमूदपुर सरकी, सिकंदरपुर, खानपुर गढ़ी, महमूदपुर गर्वी, शीपुरा, बसा टिकरी।
0- केंद्र सरकार से चुने गए इन गांवों में होगा विकास
रहमापुर, रठौराखुर्द, मकदूमपुर बाजमपुर, किशोरपुर, महमूदपुर सिखेड़ा, गुढ़ा, शाहपुर, भूड़पुर, हसनपुर कदीम, किनानगर, आलमपुर बुजुर्ग, बाजौट, दौलतपुर फखराबाद उर्फ कायस्त, इटायरा, डिमौली, जलालपुर मजरा, सिसौलाखुर्द, पूठरी, आलमगीरपुर, जटौला, मेघराजपुर, भगवानपुर बांगर, भटीपुरा, जफर नगर बेगमाबाद, नीमका, सारंगपुर, दुर्वेशपुर, तरबीयतपुर जनूबी, समसपुर, रामपुर साधु नगली, चिरौरी, रसूलपुर मुरादनगर, पनवाड़ी, मामेपुर उर्फ देदवा, खेड़ी टप्पा लावड़, धीरखेड़ा, फिटकरी, पिलौना, नगला एजदी, किसनपुर बिराना, भगवानपुर, गड़ीना
0-वर्जन
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चिह्नित हुए 28 गांवों में से 19 गांव के विकास कार्यों की रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। शेष गांवों की रिपोर्ट जल्द भेजकर विकास कार्यो को शुरू करवाया जाएगा। -शशांक चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी