मवाना। जीवन का आधार है वृक्ष, धरती का शृंगार है वृक्ष की मूल भावना को साकार करते हुए सर्वोत्तम पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण से ओत-प्रोत वृक्ष बंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय एवं विद्यालय के निदेशक सोनू यादव ने संयुक्त रूप से पौधरोपण किया और वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर सभी विद्यार्थियों को प्रकृति की रक्षा करने का पावन संदेश दिया। विद्यालय प्रांगण में रक्षा बंधन वाटिका का निर्माण किया गया, जिसमें प्रत्येक छात्र-छात्रा ने उत्साहपूर्वक पौधा रोपित किया और उन पौधों की आजीवन देखभाल और सुरक्षा करने का दृढ़ संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल बनाने में स्कूल कोऑर्डिनेटर रीता, वरिष्ठ शिक्षिका चांदनी सैनी, सोनिया राज, अंकित कश्यप, हरेंद्र प्रजापति, पंकज कुमार, वैष्णवी त्यागी, प्रीति शर्मा, अर्पित यादव और वन विभाग की टीम से वन दरोगा अंकित यादव, ऋषभ चौधरी और अतुल स्वामी आदि का सराहनीय योगदान रहा।