फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नवंबर से चार नवंबर तक ऑनलाइन बन सकेंगे मतदाता, 18 नवंबर को अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक नवंबर से चार नवंबर तक ऑनलाइन बन सकेंगे मतदाता, 18 नवंबर को अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन

मेरठ। नवंबर-दिसंबर में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निर्वाचक नामावाली में शहरवासियों को नाम जुड़वाने के लिए सूचना जारी कर दी है। 31 अक्तूबर को निर्वाचक नामावली का ड्राफ्ट प्रकाशन किया जाएगा। इसमें बीएलओ द्वारा बनाईं जा रहे नए मतदाताओं का डाटा एकत्र होगा। एक नवंबर से चार नवंबर तक आयोग की वेबसाइट sec.up.nic.in पर जाकर मतदाता अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा एक नवंबर से सात नवंबर तक निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट का निरीक्षण किया जा सकता है। इस पर दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद आठ से 12 नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 14 से 17 नवंबर तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मूल सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा। वहीं, 18 नवंबर को निर्वाचक नामावाली का आम लोगों के लिए अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें