फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआईआर पर मतदाताओं को जागरूक किया

विज्ञापन
मेरठ-------वोट को लेकर बीएलओं के साथ वार्ता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान
विज्ञापन
दौराला। विकास खंड दौराला के सिवाया गांव के पास एटूजेड काॅलोनी के बूथ संख्या 183 और 186 पर भाजपाइयों ने एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया। भाजपाइयों ने बीएलओ से बातचीत करते हुए कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा। भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने एटूजेड के बूथ 183, 186 पर बीएलओ अरविंद कुमार और बीएलओ शबाना आजमी के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत भरे जा रहे मतदाता फार्म की जानकारी ली और अभियान को गति देने की बात कही। भाजपा पदाधिकारियों ने मतदाताओं को अभियान के संबंध में जागरूक किया। भाजपा पदाधिकारियों ने मतदाताओं से अपने फार्म भरने और पड़ोसियों के मतदाता फार्म भरवाने की अपील की। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गजेंद्र सिंह, बूथ अध्यक्ष अमित गुप्ता, मिंटू विहान, भरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें